फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   firing in ballia

पिपरा कला में फिर फायरिंग का मामला आया सामने

Wed, 02 Jun 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
firing in ballia
नरहीं। पिपरा कला गांव में मंगलवार की शाम कहासुनी के मामले में दोनों पक्ष फायरिंग की बात कह रहे हैं, लेकिन नरहीं पुलिस कहासुनी व हाथापाई की बात स्वीकार कर रही है। इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस भी दावेदारों एवं समर्थकों पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

विकास खंड सोहांव के ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों में एक चौरा गांव निवासी उदय प्रताप सिंह हैं जबकि पास ही के गांव पिपरा कला गांव की उषा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं। इसी गांव के विजय सिंह बागी ऊषा सिंह के समर्थन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को पिपरा कला गांव के बाहर कहासुनी होने के बाद नरही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

विजय सिंह बागी का कहना है कि हम एक व्यक्ति के आवास पर तीन लोगों के साथ बैठे थे कि उदय सिंह के भाई दिनेश प्रताप सिंह दो दर्जन समर्थकों के साथ आए और गाली देते हुए मारपीट करने के बाद फायरिंग भी किए। मुझे जेल भेजवाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विजय सिंह बागी ने फायर किया है और इसकी तहरीर थाने में मैं दे चुका हूं। इस बाबत नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हाथापाई हुई थी जिसका वीडियो मेरे पास है, फायरिंग की बात बेबुनियाद है। इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव के पहले ही ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों आकाश सिंह एवं मनीष सिंह धीरज के बीच हवाई फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें 20 आरोपी बनाए गए थे। इस बार ब्लाक प्रमुख पद के तीन दावेदारों के बीच इस समय गहमागहमी चल रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए दावेदारों के समर्थकों द्वारा हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed