फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire caused by gas leak; household belongings worth lakhs in three homes reduced to ashes.

Ballia News: गैस रिसाव से लगी आग, तीन घरों की लाखों की गृहस्थी राख

Mon, 21 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by gas leak; household belongings worth lakhs in three homes reduced to ashes.
बैरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमानपुर के सबलपुर गांव में गैस रिसाव से लगी आग में जले पड़े साम
बैरिया। ग्राम पंचायत करमानपुर के सबलपुर गांव में शनिवार की रात गैस रिसाव से अचानक आग भड़क गई। हादसे में सुरेंद्र यादव के घर के साथ ही गोबिंद यादव और चंदन यादव के घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर चटक गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र यादव के घर की महिलाएं गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि आग बुझने तक पलंग, बक्सा, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, पंखा समेत कई विद्युत उपकरण, घरेलू सामान और खाद्यान्न जलकर नष्ट हो चुके थे। आग की चपेट में गोबिंद यादव और चंदन यादव के घर का सामान भी आ गया। पीड़ित परिवार ने अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति होने की बात बताई है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed