फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in the hut, cattle died

Ballia News: झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की मौत

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut, cattle died
घोघा। बांसडीह के वार्ड 12 कठबंधवा मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना में झोपड़ी में बंधी गाय की जलकर मौत हो गई। पास में ही बंधी भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आग बुझाने के दौरान घर का युवक भी छत से गिरकर घायल हो गया ।घायल युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात राजू तुरहा के घर से सटे उनकी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी गाय व भैंस के चिल्लाने से राजू की नींद खुली। राजू ने कोशिश कर भैंस को खोल दिया इससे वह भाग गई। वहीं, आग के विकराल रूप लेने के कारण गाय को नहीं खोल सका। गाय की मौत हो गई। राजू झोपड़ी से सटे पक्के घर की छत पर रखे पुआल को आग से बचाने के लिए हटाने गया। इस दौरान छत से नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने रात में ही घायल राजू को सीएचसी फिर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से रात में ही आग पर काबू पाया। सुबह स्थानीय लेखपाल एव राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर आगलगी में क्षति की जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed