{"_id":"63ea684ee47543106902a64b","slug":"fir-if-cheating-in-board-exam-ballia-news-vns698341737-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: बोर्ड परीक्षा में नकल हुई तो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: बोर्ड परीक्षा में नकल हुई तो एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में शुचिता कायम रखने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापक की बैठक हुई। इसमें परीक्षा के कायदे, कानून और शुचिता बरकरार रखने के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम मजबूत रहेगा। कोई भी गड़बड़ी नहीं होगी। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर चालू रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के कक्षों की खिड़कियां पैक होंगी। कक्ष में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के लिए प्रवेश करते समय छात्रों की सघन तलाशी ली जाएगी।
पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा की शुचिता को लेकर सूचना एकत्र करेंगे। शुचिता भंग होने की जानकारी होने पर परीक्षा अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर परीक्षा में शुचिता भंग हुई तो केंद्र व्यवस्थापक और वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल नगरा व उसके आसपास कुछ जगहों पर पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया था। ऐसा कतई नहीं होगा। ऐसा करने का प्रयास करने वालों पर भी एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। उक्त बैठक में उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा के अलावा क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार अजय सिंह और परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।