{"_id":"6138ac594b9ffc3745026eb7","slug":"fir-against-samajwadi-party-district-president-and-five-others-case-registered-against-150-unknown-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद, 150 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद, 150 अज्ञात पर केस दर्ज
Wed, 08 Sep 2021 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:58 PM IST
सार
सोमवार को साइकिल रैली के दौरान पुलिस बूथ से सपा कार्यकर्ताओं ने भाषणबाजी की। वहीं, से पार्टी का प्रचार भी किया। पुलिस अधिकारियों को जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले की सिकंदरपुर थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित छह नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पांच लोगों को बुधवार को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई थी। इस दौरान स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचे सपाइयों ने पुलिस बूथ को ही मंच बना दिया। करीब 25 मिनट तक चली भाषणबाजी को मौके पर मौजूद पुलिस देखती रही और सपा कार्यकर्ता पुलिस बूथ से पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे।
विज्ञापन
हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटने का आदेश दिया। पुलिस के कड़े रुख के बाद सपा कार्यकर्ता वहां से चलते बने। लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो आनन-फानन मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया। गिरफ्तार होने वालों में शेख अहमद अली संजय भाई, शोएबुल इस्लाम, रवि यादव, हेसामूल खान, सोएब खान रहे।
विज्ञापन