{"_id":"5e5aaabb8ebc3ef3ce5bc17a","slug":"financial-assistance-given-to-the-relatives-of-the-deceased-in-a-road-accident-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, शराबबंदी की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, शराबबंदी की मांग की
Sat, 29 Feb 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
साहोडीह गांव में राजभर परिवार से मिलते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया के साहोपुर में पिछले दिनों हुई सड़क हादसे में एक ही खानदान के चार लोगों की मौत के बाद शनिवार को युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह साहोडीह गांव में पहुंचे और बजरंगी राजभर से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आर्थिक मदद करते हुए हर संभव सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बारी-बारी अनिल राजभर, अखिलेश राजभर, मंटू राजभर एवं मनोज राजभर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा की सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कारण आए दिन सड़क हादसे और लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए सरकार को अविलंब शराब बंदी की घोषणा करनी चाहिए। युवा चेतना गरीब, वंचित और असहाय लोगों की सहायता कर रही है। हमारी लड़ाई ही गरीब को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की है।
विज्ञापन