{"_id":"5f67800c8ebc3eb73669794e","slug":"filed-a-fraud-case-against-the-former-principal-ballia-news-vns5483946159","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प
बैरिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र द्वारा अमर शहीद श्री कौशल कुमार सिंह इन्टर कॉलेज नारायणगढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य अरुण मिश्र पर कूटरचित कागजातों को प्रस्तुत करने के मामले में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने प्रकरण की तफ्तीश बैरिया के चौकी इंचार्ज गिरजेश कुमार सिंह को सौंपी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि द्वाबा राष्ट्रीय इन्टर कॉलेज बैरिया के प्रबंधक डॉ भोला पांडेय पक्षाघात से पीड़ित हैं और वह हस्ताक्षर करने की स्थिति में नही है। अरुण मिश्र द्वारा भोला पांडेय का फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। वहीं, सुरेश दुबे का फर्जी हस्ताक्षर कर अभिषेक पांडेय को प्रबंधक के रूप में चयन के मामले में भी अरुण मिश्र पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विभिन्न शिकायती पत्रों के परीक्षण के बाद लगाया गया है। दूसरी तरफ अरुण मिश्र का कहना है कि नारायनगढ़ व बैरिया दोनों इन्टर कॉलेजों को लूटने का षड्यंत्र कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसी की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए राजनीतिक दबाव डालकर मेरे ऊपर फर्जी आरोप लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मेरे ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसकी शिकायत मेरे द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को शिकायती पत्र भेजकर न्याय व जानमाल की गुहार लगाई है।