{"_id":"675b42239ac9af69f3001774","slug":"fighting-and-firing-in-land-dispute-youth-hit-by-five-bullets-ballia-news-c-190-1-bal1001-128672-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग युवक को लगीं पांच गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग युवक को लगीं पांच गोलियां
विज्ञापन
रसड़ा। सुल्तानीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम रंजिश में मारपीट के बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक को पांच गोलियां लगी हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाया। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
सत्यनारायण और लल्लन सिंह में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सत्य नारायण सिंह ट्यूबवेल के लिए बोरिंग करा रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों आमने-सामने हो गए। मारपीट के बाद फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। गोली लगने से समीर सिंह उर्फ राजू सिंह (35) पुत्र लल्लन सिंह निवासी सुल्तानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजू को पांच गोलियां लगी हैं। चिकित्सकों के अनुसार पेट में दो, पीठ में एक तथा कंधे में दो गोली लगी है। वहीं, लाठी-डंडे से सत्यनारायण सिंह (55) पुत्र सूबेदार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। इसी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
गोली कांड की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी दल-बल के साथ पहुंच गए। घायलों को रसड़ा अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें रेफर कर दिया।
पुलिस हमलावरों के धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुल्तानीपुर गांव में तनाव को देखते ही भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी। मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।