फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight between two villages over old enmity

पुरानी रंजिश को लेकर दो गांवों के बीच मारपीट

Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fight between two villages over old enmity
चौकिया मोड़/बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द गांव एवं मझौवा (सीयर) गांव के मौजा चकिया के बीच बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तिरनई पक्ष के तहरीर पर 10पर ाओं में मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। दूसरे पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द ग्राम में पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर गत दिनों चकिया व तिरनई खुर्द निवासी दो पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव के बाद मामला शांत करा दिया गया था। इस बीच बुधवार की देर शाम तिरनई खुर्द के प्रधान रामानंद का पुत्र रवि अपने तीन साथियों समेत दो बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड से अपने घर की ओर जा रहा था। जैैस ही वह चकिया ग्राम के पास पहुंचा कि तिरनई खुर्द में गत दिनों हुए पति पत्नी के विवाद के पंचायत को लेकर बाइक सवारों व चकिया निवासियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार का जमकर प्रयोग किया गया। जिसमें प्रधान पुत्र रवि (26), सोनू (16), सन्नी (18) को मारपीट कर घायल करने के बाद दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं हरिवंश (20), श्यामसुंदर (32), रवि कुमार (18), अर्जुन (20), विश्वनाथ (65), मनसा कुमारी (21), रीता कुमारी (20) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। इनमें गंभीर स्थिति के चलते हरिवंश और रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस बाबत रसड़ा सीओ शिवनारायण वैश ने बताया कि तिरनई गांव के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed