फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female home guard beaten in court premises

Ballia News: न्यायालय परिसर में महिला होमगार्ड को पीटा

Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Female home guard beaten in court premises
सदर कोतवाली में एक महिला होमगार्ड ने अधिवक्ता पर न्यायालय परिसर में पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को अधिवक्ता के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर होमगार्ड जवानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

नरहीं थाना के लक्ष्मणपुर गांव निवासी महिला होमगार्ड जवान इंदु यादव बृहस्पतिवार को एक वादी के साथ न्यायालय में गई थीं। वह मुकदमे को सुलह कराने का प्रयास कर रही थीं। महिला जवान ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता को वाद सुलह कराने की जानकारी होने पर नाराज होकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। महिला जवान ने किसी तरह वहां से भाग कर घटना की जानकारी अन्य महिला होमगार्ड जवानों को दी। इसकी खबर पर दर्जनों की संख्या में होमगार्ड जवान कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया की होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का मामला आया है। जांच के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed