फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fed up with the disease, a young man was set on fire

बीमारी से तंग आकर युवक ने आग लगाकर दी जान

Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the disease, a young man was set on fire
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में शुक्रवार की रात बीमारी से तंग आकर युवक ने आग लगा कर अपनी जान दे दी। युवक मनोरोगी बताया जा रहा है। उसका मानसिक रोग चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पिपरौली बड़ागांव निवासी शैलेश (18) पुत्र विजय शंकर मानसिक रोगी था। वह हमेशा गुमशुम और बीमारी ठीक नहीं होने के चलते तनाव में रहता था। परिजनों की मानें तो उसका इलाज मनोचिकित्सक के यहां चल रहा था। पिता विजयशंकर ने बताया कि पहले भी एक बार शैलेश आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। गुरुवार को वह अपनी मां से झगड़ा कर घर से गायब हो गया था। उसका शव शनिवार की सुबह खेत में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतक के पिता के अनुरोध पर सौंप दिया। उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रोगी था तथा बीमारी ठीक नहीं होने पर आग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed