फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father-father challan for giving wrong information about kidnapping

अपहरण की गलत सूचना देने पर पिता-पिता चालान

Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Father-father challan for giving wrong information about kidnapping
चिलकहर। गड़वार पुलिस ने अपहरण की गलत सूचना देने पर फेफना थाना क्षेत्र के पिता-पुत्र दोनों को सर्विलांस के सहारे सिहाचवर चट्टी से बुधवार को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस की मानें तो यह मामला गाड़ी के तीन लाख लोन चुकाने को लेकर था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नंदलाल राम बीते सात दिसंबर को गड़वार थाने में सूचना दी थी कि मेरे गांव के ही दिलीप यादव ने मेरे पुत्र नवनीत राम का अपहरण कर लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया गया तो पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि गाड़ी के लोन चुकाने का है। इस मामले में दिलीप यादव गारंटर थे। इसलिए उस पर नंदलाल राम द्वारा अपहरण का आरोप लगाया था। जबकि दिलीप यादव का मोबाइल का लोकेशन कुछ दिन पहले से ही वाराणसी में बता रहा था। इस मामले में पुलिस ने गलत सूचना देने पर पिता-पुत्र को बुधवार की शाम सिहाचवर चट्टी से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed