फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father and son returning after offering Namaz attacked with a knife

नमाज पढ़ कर लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Father and son returning after offering Namaz attacked with a knife
सिकंदरपुर। मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर वापस आते समय पिता-पुत्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कानपुर की घटना को देखते हुए नमाज को लेकर पुलिस को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। एएसपी, सीओ समेट अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी इसराफिल अंसारी (65) व इब्राहिम अंसारी (25) शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर वापस घर जा रहे थे। अभी वह परशुराम उपाध्याय के घर के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान गांव के ही व्यक्ति ने सामने से इब्राहिम अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बचाने गए पिता इसराफिल अंसारी पर भी हमला कर दिया। इसराफिल अंसारी और उसके पुत्र सोनू (30) और इसराइल (24) को भी घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसराफिल व इब्राहिम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच घायल का हाल-चाल जाना एवं पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed