फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers were Messiah Chaudhary Charan Singh

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Wed, 23 Dec 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 23 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers were Messiah Chaudhary Charan Singh
पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती  समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम  से मनाई गई। वक्ताओं ने चरण सिंह व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अपने संबोधन सुशील पांडेय ने कहा कि चौधरी  चरण सिंह जीवन पर्यंत किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे।  उनका पूरा जीवन गरीब तबके के लोगों और किसानों को समर्पित रहा। उनका मानना था कि गांव और किसानों का विकास होगा तो अपने-आप देश सशक्त हो जाएगा।
विज्ञापन


अब उनके सपनों और सिद्धांतों को लेकर कार्य कर रही है। इस मौके  पर सुधा सिंह, अम्बरीश ओझा, यादवेंद्र सिंह यादव, विनय प्रकाश शुक्ल, पवन  यादव, दुर्गेश नारायण दूबे, दिलीप भाई, रोहित, संतोष यादव, सिंटू तिवारी,  अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश, शैलेश कुमार, कौशल सिंह, हिमांशु मिश्र आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसडीह :  डाकबंगला परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गांव, गरीब और किसान के उत्थान की जो परिकल्पना थी, वह धूमिल होती जा रही है।

चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार कानून, चकबंदी कानून, भूमि संरक्षण अधिनियम, मंडी कानून, ऋण विमोचन कानून सहित जनहित के अनेक कानून बनाए। सुजीत सिंह परिहार, रमाकांत विधायक, बड़क सिंह, मन्नू यादव, मोनू गुप्ता, वर्मेश्वर चौरसिया, सरल सिंह, अनिल गुप्ता, अहमद अली, वीरेंद्र यादव, विजय शंकर वर्मा, रामाश्रय, राजबली यादव आदि उपस्थित रहे।

बेल्थरारोड : चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय  लोकदल की ओर से सदभावना रैली निकाली गई। जो रामलीला मैदान से शुरू होकर त्रिमुहानी स्थित चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई।


आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार यादव ने कहा  कि चरण सिंह एक कुशल प्रशासक और आदर्श राजनेता थे।

 उन्होंने कृषि और आर्थिक  क्षेत्र में विकास के नए युग का सूत्रपात किया। इस  मौके पर जशुराम राजभर, संत रामजी दास त्यागी, गयाशुद्दीन, राजेंद्र यादव,  डा. सदब, नंदलाल, श्रीभगवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed