फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers Welfare Center will be ready in three months

तीन माह में बन कर तैयार हो जाएगा किसान कल्याण केंद्र

Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers Welfare Center will be ready in three months
बलिया। अब सोहांव ब्लॉक के किसानों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जिले के सोहांव ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र का कार्य अंतिम चरण में है और तीन माह में पूरा हो जाएगा। इस केंद्र के बन जाने से सोहांव ब्लॉक के किसानों को बीज, कीटनाशक और अन्य तरह की सुविधाएं एक ही जगह मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को ब्लॉक स्तरीय राजकीय बीज भंडार और कृषि रक्षा इकाई के जरिए बीज और कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराता है। अधिकांश ब्लॉकों में बना भवन जर्जर होने से कर्मचारियों के साथ ही किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में परेशानियां बढ़ जाती हैं। वर्ष 2019-20 में सरकार ने कृषि विभाग के जर्जर भवनों के स्थान पर नया किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया ताकि किसानों को एक ही छत के नीचे कई तरह की सुविधाएं मिल सकें। इसके तहत तीन सालों में कुल छह किसान कल्याण केंद्र जिले को प्राप्त हो चुके हैं। इसमें वर्ष 2019-20 में आवंटित बांसडीह और नगरा ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र बन चुके हैं जबकि वर्ष 2020-21 में सोहांव ब्लॉक में आंवटित किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य जोरों पर है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो अधिकांश पूरे हो चुके हैं और अगले तीन माह में यह किसान कल्याण केंद्र पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें कार्यालय, कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, चौकीदार रूम, शौचालय, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

40 हजार किसानों को मिलेंगी सुविधाएं
बलिया। सोहांव ब्लॉक में कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण पूरा होने से ब्लॉक क्षेत्र के करीब 40 हजार किसानों को विभिन्न सुविधाओं के भटकना नहीं पड़ेगा। इस केंद्र पर किसानों से जुड़ी सभी तरह की सुविधांए उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा किसान गोष्ठियां भी इसी केंद्र पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों पर स्थित कृषि विभाग के अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। इसकी सूचना शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से अब तक कुल छह किसान कल्याण केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं। सोहांव में बन रहा केंद्र तीन माह में तैयार हो जाएगा। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed