फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers engaged in agricultural investment fair, know plans

कृषि निवेश मेले में जुटे किसान, जानीं योजनाएं

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in agricultural investment fair, know plans
सिकन्दरपुर/बांसडीह रोड/ हल्दी। नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा और दुबर ब्लाक के सरया में किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को कृषि गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा पशुपालन सहित फसल व बीज की सुरक्षा व शोधन के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान, विविध प्रकार के बीज व उस पर अनुदान तथा कृषि के नवीन तकनीकों की जानकारी दी। कहा कि इसका लाभ उठाकर खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। फसलों से होने वाले फायदे व उन पर लगने वाले कीटों व उनसे बचाव की भी जानकारी दी गई। सरजीत कुमार ने बीज एवं बीज अनुदान के विषय में किसानों को बताया। साथ ही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ईकेवाईसी कराए जाने की भी जानकारी दी गई। बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। अन्यथा 11वीं क़िस्त से वंचित होना पड़ सकता है। इसके पूर्व बलखण्डी नाथ धाम के महंत रमाकांत दास ने दीप प्रज्ज्वलितर कर बकायदे कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुकेश सिंह, लखेन्द्र प्रजापति, हरिश्चंद्र यादव, मन्नू, विभूति नारायण यादव, ओमजी यादव, महेंद्र विक्रम सिंह, राधेश्याम, आकाश पासवान, रविकांत यादव, अजित सिंह, निर्भय नारायण सिंह मौजूद रहे। संचालन सहायक कृषि अधिकारी सन्तोष कुमार ने किया। सरया गांव स्थित पंचायत भवन पर मुख्य अतिथि प्रधान विनोद सिंह ने शुभारम्भ किया। तकनीकी सहायक कृषि अधिकारी लाल बहादुर शर्मा ने जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञव राम प्रसाद जायसवाल ने जैविक खेती के बारे में विशेष रुप से किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर रामजी चौबे, जय सिंह, राकेश सिंह पिंटू, केके पाठक, अशोक कुमार, मुकेश, वसुंधरा, प्रियंका राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हल्दी ब्लाक बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित प्रांगण में रविवार को कृषि निवेश मेले हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने योजनाओं व खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि पं. राजनारायण तिवारी व विशिष्ट अतिथि सुधीर पान्डेय रहे। दिनेश भारती, आदित्य नारायण,प्रवीण मिश्रा, कृष्णा सिंह व जय प्रकाश विश्वकर्मा रहे। संचालन एडीओ कृषि बाबूराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed