फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer's death under suspicious circumstances

Ballia News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Sat, 25 Feb 2023 05:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death under suspicious circumstances
परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोपालपुर पश्चिमी गांव में एक किसान की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र रेवती के दियारांचल भोपालपुर पश्चिमी गांव निवासी 48 वर्षीय श्रीकिशुन यादव पुत्र स्व. उजागिर यादव शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले। उनका शव घर से करीब 40 मीटर दूर एक खेत में पड़ा पाया गया। किशुन यादव की पत्नी देव कुमारी देवी ने बताया कि वह पुत्र सोनू के साथ मुकदमे की तारीख पर बलिया गए हुए थे। शाम को करीब सात बजे जब घर लौटे तो उनके पति घर पर नहीं थे। खोजबीन के बाद उनके पति का शव घर से कुछ ही दूर खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी का आरोप है कि मेरे पति की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी देव कुमारी देवी, पुत्र सोनू यादव, विशाल यादव तथा पुत्री रिंकू और पिंकी का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मौत का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed