{"_id":"61a7a7427963702c6f6d38ab","slug":"fair-share-will-be-available-only-when-the-society-is-organized-satyanarayan-ballia-news-vns625538384","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के संगठित होने पर ही मिलेगी उचित हिस्सेदारी : सत्यनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के संगठित होने पर ही मिलेगी उचित हिस्सेदारी : सत्यनारायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। समाज के एकजुट और संगठित होने से उसे शासन-प्रशासन में उचित हिस्सेदारी मिलती है। इसलिए आप सबको और संगठित होने की जरूरत है। उक्त बातें नेपाल सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री सत्यनारायण भगत बिंद ने कहीं। वे बैरिया तहसील क्षेत्र के अधिसीझुवा गांव में आयोजित बिंद, मल्लाह, केवट समाज के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भारत और प्रदेश सरकार की सराहना की। कहा कि वर्तमान सरकारों ने हमारे समाज को उचित सम्मान दिया है। पूरे एशिया में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसा कोई नहीं है। मैं नेपाल का नागरिक हूं। वहां की सरकार में अपने समाज की बदौलत मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ था। वहां भी भारत के इन दोनों नेताओं का हिन्दू समाज में बड़ा असर है। कार्यक्रम को जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष लवकिशोर बिन्द, वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिन्द, प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. संगीता बलवंत के प्रतिनिधि अवधेश बिन्द के अलावा प्रधान रामनरेश निषाद, मंतोष निषाद, श्रीकांत निषाद, जयप्रकाश बिन्द, बृजेश बिन्द, संजय निषाद, नेपाल निषाद संगठन के वरिष्ठ नेता रणजीत साहनी, धंवंतरी निषाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता लच्छू बिन्द व संचालन मन्टू बिन्द ने किया। प्रधान प्रियंका प्रकाश बिन्द ने स्वागत किया। मनोज निषाद ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। समाज के 101 जरूरतमंद महिलाओं में कंबल का वितरण किया गया।