फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Expired medicines and seeds found at two stores

एसडीएम ने खाद-बीज की दुकान पर की छापेमारी, दो दुकानो को किया तलब

Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Expired medicines and seeds found at two stores
बैरिया। उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को कस्बा स्थित खाद, बीज की दुकानों पर छापेमारी की। एसडीएम की छापेमारी से खाद बीज की दुकानों पर हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानों को दुकान संचालक बंद कर भाग खड़े हुए। वहीं दो दुकानों पर कई बीज व दवाएं एक्सपायरी डेट की पाई गईं। इन एक्सपायरी दवाओं को एसडीएम ने नमूने के रूप में ले लिया। जबकि दुकानदार स्टॉक रजिस्टर दिखाने में असमर्थ रहे। एक दुकानदार ने तो लाइसेंस तक नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि एक दुकान पर सल्फर स्वाधीन, भिंडी बीज कोस्को कम्पनी एवं श्रीराम ब्रांड का सुनैना सब्जी का बीज एक्सपायरी का पाया। वहीं दुकानदार स्टाक रजिस्टर दिखाने में भी असमर्थ रहे। जबकि दूसरे दुकानदार पर सल्फीन प्लस, एग्रोसाल सुपर, रनर, इंजेक्शन सहित कई दवाएं व बीज दो से तीन वर्ष पुरानी एक्सपायरी डेट के मिले। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस तक दुकानदार नहीं दिखा पाया। बताया कि दोनों दुकानदारों को लाइसेंस व स्टॉक रजिस्टर के साथ तलब किया गया है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed