फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Experts busy searching for the accused who threatened the judge

Ballia News: जज को धमकी देने वाले आरोपी की खोज में जुटे एक्सपर्ट

Mon, 18 Dec 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Experts busy searching for the accused who threatened the judge
बलिया। जिला जज अशोक कुमार को वाट्सएप फोन पर धमकी देने वाला आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस की सर्विलांस टीम मोबाइल नम्बर के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। पुलिस विभाग के एक्सपर्ट लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि आरोपी फोन पर धमकी दे पैसा वसूलने वाले गैंग से जुडा है। तुरंत शिनाख्त न हो इसके लिए उसने फोन काल न कर वाट्सएप कॉल किया। डीपी पर मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारी की फोटो लगाई है। पुलिस जांच में पता चला है उक्त नम्बर से फोन कर महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य महानगरों में कई लोगों से धोखाधड़ी की गई है। पुलिस टीम पिछले दिनों साल्वर गैंग के फर्जी अभ्यर्थियों पर केस दर्ज कराने सहित अन्य पहलू को ध्यान में रख मामले की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया की जांच में कुछ सफलता मिली है। बहुत जल्द आरोपी पकड़ में होंगे। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed