{"_id":"6828e0de07a48b3a6f06821c","slug":"exercise-strictness-to-resolve-pending-investigations-and-prevent-smuggling-ballia-news-c-190-1-ana1001-139939-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और तस्करी रोकने के लिए बरतें सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और तस्करी रोकने के लिए बरतें सख्ती
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार की देर शाम ओमवीर सिंह ने सभी थानों और सेल प्रभारियों के साथ बैठक की। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और तस्करी रोकने के लिए सख्ती करतने के लिए कहा।
एसपी ने थानों पर लंबे समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की तथा समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को जाना। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। सभी थानों क्षेत्रों में वांछितों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात में चौराहों/ तिराहों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। बाॅर्डर वाले क्षेत्रों में तस्करी की शिकायतों पर पिकेट लगाकर नकेल कसने के लिए कहा।
एसपी ने थानों के मामलों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई के भी निर्देश दिए। वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारी द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा, दक्षिणी कृपाशंकर के अलावा चारों क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।