फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Everything number one found in Bansdih Kotwali

बांसडीह कोतवाली में मिला सबकुछ नंबर वन

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Everything number one found in Bansdih Kotwali
बांसडीह। रविवार को बांसडीह कोतवाली का आजमगढ़ डीआईजी अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के साथ निरीक्षण किया। डीआईजी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण करते हुए फाइलों का रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरा, मेस के साथ-साथ कोतवाली परिसर में खड़ी हुई गाड़ियों की पड़ताल की। जिसमें सब कुछ नंबर वन पाया।
विज्ञापन

डीआईजी मालखाना, शस्त्र के उचित रख-रखाव, पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक सहित पत्रवालियों का गहनता के साथ तहकीकात किया। वही कोतवाली में साफ-सफाई , महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस कर्मियों से महिला संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कंप्यूटर कक्ष में आपरेटर से मुकदमों के एंट्री के बारे में जानकारी हासिल की। डीआईजी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार सुना जाए। पुलिसकर्मियों के आवास व महिला आवासों को भी देखा। महिला हेल्प डेस्क में मौजूद पुलिसकर्मियों से शिकायतों के बारे में पूछताछ करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले महिला संबंधी अपराधों में किस प्रकार उन्हें निस्तारित करती हैं। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा। वहीं सकुशल चुनाव संपन्न तथा क्षेत्र में शांति कायम पर सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी एवं कोतवाल राजीव मिश्र की डीआईजी ने प्रशंसा की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, कोतवाली निरीक्षक राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक, सीसीटीएनएस, अपराध शाखा, डीसीआरबी, एलआईयू, महिला प्रकोष्ठ सहित अन्य समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed