{"_id":"64b57acf55497556470c33f6","slug":"everyones-development-will-be-possible-only-through-equal-education-ballia-news-c-20-1-296262-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक समान शिक्षा से ही होगा सबका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक समान शिक्षा से ही होगा सबका विकास
विज्ञापन
विशुनपुरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गोंड़ एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की गोष्ठी मालीपुर स्थित अतिथि गृह में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। उन्होंने कहा कि आज देश में एक समान, मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा की जरूरत है। यदि पूरे देश में शिक्षा की यह व्यवस्था लागू कर दी जाए तो किसी को भी जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता शिक्षा और नौकरी के लिए है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि बताओ एक समान शिक्षा लागू कर दी जाए तो क्या नुकसान है। यदि यह लागू हो जाएगा तो न तो जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी और न ही इसके लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक समान व अनिवार्य शिक्षा के लिए 2024 में भी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना जरूरी है। क्योंकि यह कार्य मोदी सरकार ही कर सकती हैं। जब देश में सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू हो जाएगी तो गरीब, मजलूम और छोटी जातियों को महंगी शिक्षा से निजात मिल जाएगी। जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे तो उन्हें नौकरी भी मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने गोष्ठी में पूर्व की सपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गोंड़, लल्लन प्रसाद, प्रेम शंकर, अमरनाथ, रमेश, राम सरीख गोंड़ ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे। अध्यक्षता गुलाब गोड़ व संचालन रजनीश ने किया।
2027 की राजनीति में खड़ा करूंगा भूचाल : ओमप्रकाश
नगरा। 2027 की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दूंगा। मेरे बगैर राजनीति नहीं होगी। भाजपा में गए तो मेरी मजबूरी समझ रहे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। सपा भी सम्मान नहीं दे रही थी, मुझे मजबूर समझ रही थी। उक्त विचार भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मालीपुर डाकबंगला में पत्रकारों से बातचीत में कही। सुभासपा सुप्रीमो ने कहा कि चले जाइए तेलंगाना। वहां पर 500 विद्यालय खोले गए हैं। जहां पहली से लेकर पीजी तक ड्रेस, दवा, किताब, जूता, मोजा, बैग सब फ्री दिया जा रहा है। राजभर और गोंड समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आप उसी को सम्मान दें जो आप को सम्मान दें। जो आप के साथ खाएं खिलाए, उसके साथ खाएं और खिलाएं, जो आप को बैठाएं उसके साथ बैठें। यदि आप लोग साथ देंगे तो बगैर ओम प्रकाश के राजनीति नहीं हो पाएगी।