{"_id":"5e209fbd8ebc3e4af0242d17","slug":"everyone-s-eyes-become-moist-at-the-funeral-of-father-and-son-ballia-news-vns5055581116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र के अंत्येष्टि पर पहुंचे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र के अंत्येष्टि पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
बैरिया के भोजापुर गांव में दो मृत्यु के बाद रोती बिलखती महिलाएं।
- फोटो : BALLIA
पिता-पुत्र की अंत्येष्टि पर नम हो गई सबकी आंखें
लालगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में विषाक्त खिचड़ी खाने से पिता- पुत्र की मौत के बाद दोनों की अंत्येष्टि क्षेत्र के सतीघाट पर बृहस्पतिवार की शाम कर दी गई। पिता-पुत्र का शव गंगा के सती घाट बहुआरा पहुंचा। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटना पर दुख जताया। अंत्येष्टि के समय पूर्व सांसद भरत सिंह, सनातन पांडे,पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व राज्य मंत्री तारकेश्वर मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिता पुत्र के शव को चिता पर देख सभी लोगों की आंखें नम हो गई ।
इनसेट..
परिवार वालों को घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं होने से पिता पुत्र की मौत को स्वाभाविक मानते हुए शवों को कब्जे में नहीं लिया गया। - अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी