{"_id":"675874c1ae6829e5140fcb49","slug":"encroachment-removed-from-warehouse-to-sc-college-intersection-ballia-news-c-190-1-bal1001-128543-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मालगोदाम से एससी कॉलेज चौराहे तक अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मालगोदाम से एससी कॉलेज चौराहे तक अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
बलिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को नगर के मालगोदाम से एससी कॉलेज चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नपा और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के अवैध निर्माण हटाए। छह दुकानों से करीब 7500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान डिप्टी कलेक्टर कृष्णकांत के अलावा नपा ईओ सुभाष कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
उधर, चितबड़ागांव नगरपंचायत प्रशासन ने मंगलवार को सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारी इधर-उधर भागते नज़र आए। अभियान के दौरान ईओ धर्मराज के साथ थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि पूरे महीने अभियान चलेगा। रेवती नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रथम चरण में थाने से बस स्टैंड तथा बस स्टैंड से दिमागी चट्टी के बीच दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। इससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल, राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, राजकुमार चौहान, गणेश रावत, गोलू रावत आदि रहे।
000
सिकंदरपुर में कल से चलेगा अभियान
सिकंदरपुर। कस्बे सहित नगर के विभिन्न चौराहों और मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों और सभासदों ने अतिक्रमण से जूझ रहे नगर को मुक्त कराने की पहल का स्वागत किया। व्यापारियों ने स्टेशन चौराहे से जल्पा चौक तक सड़क के दोनों तरफ ठेले और खोमचे वालों, ई रिक्शा चालकों से निजात दिलाने की मांग की। 12 दिसंबर से अभियान चलाने पर सहमति बनी। एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार ने व्यापारियों और सभासदों से नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, एसएचओ विकास चंद्र पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रयाग चौहान, डॉ उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।