फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment removed from public land of villages: DM

एक-एक गांव चुनकर हटवाएं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण: डीएम

Tue, 03 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from public land of villages: DM
मॉडल तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देव? - फोटो : BALLIA
बलिया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुल 180 समस्याएं आई जिनमें 25 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपा कि निस्तारण समयांतर्गत और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्री शाही ने तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर ब्लाक में पहले किसी एक गांव को चयनित कर लिया जाए और उस गांव में चकरोड व अन्य सार्वजनिक स्थल पर अगर अतिक्रमण है तो उसे हटवाया जाए। अवैध कब्जे, अतिक्रमण या भूमि विवाद से संबंधित जो भी मामले आए हैं, उसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बना ली जाए। इनमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण थाना समाधान दिवस पर भी करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिनस्थ कर्मचारी कोई भी रिपोर्ट मौका-मुआयना करने के बाद ही लगाएं। अधिकारियों से कहा कि अगर पहले की कोई शिकायत लंबित है तो उसे गंभीरता से देख लें। एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवसागर दुबे, नायब तहसीलदार जया सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed