{"_id":"68f15b6e7e444d6f430c0727","slug":"encounter-in-bairia-and-sikandarpur-two-criminals-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-150362-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बैरिया और सिकंदरपुर में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बैरिया और सिकंदरपुर में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकंदरपुर पुलिस और बदमाश में हुए मुठभेड़ घायल आरोपी को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। पुलिस विभाग
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने बुधवार को हत्या व गैस सिलेंडर चोरी के अभियुक्त को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों का इलाज करवाने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया। बैरिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किया गया बदमाश वकील हत्याकांड का अभियुक्त है।
वहीं, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश शमीम कुरैशी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बदमाश चोरी, लूट और अवैध असलहे रखने जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी हैं। मुठभेड़ के बाद अब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।