फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency ward corridor caves in due to rain; 4-foot-deep pit formed.

Ballia News: बारिश से इमरजेंसी की गैलरी धंसी, 4 फीट का गड्ढा बना

Tue, 21 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Emergency ward corridor caves in due to rain; 4-foot-deep pit formed.
बारिश के चलते धंसा जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर जाने वाला रास्ता।संवाद
बलिया। मानसून की दूसरी तेज बारिश में जिला अस्पताल की इमरजेंसी से ट्रॉमा सेंटर जाने वाली गैलरी का फर्श धंस गया। चार फीट का गड्ढा बन गया। ट्रॉमा सेंटर में तैनात कर्मचारी कृष्ण मोहन गिरने से घायल हो गए। अस्पताल कर्मियों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तेज बारिश के कारण अस्पताल के पुराने भवनों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। सीएमएस कार्यालय में बरसाती पानी घुस गया, जिससे कार्यालय का कामकाज कुछ देर तक प्रभावित हुआ। वहीं पैथोलॉजी और अन्य हिस्सों में भी पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाईकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पानी बाहर निकाला।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि भवन पुराना होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है। बावजूद इसके अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमएस डॉक्टर सुजीत कुमार यादव ने कहा कि बारिश के कारण इमरजेंसी भवन के रैंप व ट्राॅमा सेंटर जाने वाली गैलरी का फर्श का हिस्सा धंस गया है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed