फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency: Negligence at every step is heavy on life

इमरजेंसी : हर कदम लापरवाही पड़ रही जान पर भारी

Mon, 19 Jun 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emergency: Negligence at every step is heavy on life
बलिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद के साथ ही तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर हालत बेहद खराब है। दिन में गर्मी बढ़ने और हीट वेब के कहर के बीच विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज शाम तीन बजे के बाद और सुबह छह बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज पहुंच रहे हैं। तेज बुखार और अन्य बीमारियों से तड़पते मरीजों का तत्काल इलाज शुरू न कर इमरजेंसी में आधे घंटे बाद प्राथमिक इलाज शुरू हो रहा है। इस बीच मरीज की मौत हो जा रही है। परिजन चिकित्सक पर मरीज की मौत होने का इंतजार करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में चिकित्सक मरीज को चिकित्सकीय सुविधा न देकर परिजनों को पानी से शरीर पोछने की सलाह देकर दूसरे मरीजों की जांच पड़ताल में जुट जा रहे हैं। आधे घंटे बाद मरीज के जिंदा रहने पर उसके इलाज की प्रकिया शुरू कर रहे हैं। शहर के टैगोर नगर निवासी कुसुम देवी (48) को परिजनों ने तेज बुखार की समस्या होने पर इमरजेंसी में सुबह में भर्ती करवाया। वहां तैनात चिकित्सक और कर्मी चेकअप के बाद दूसरे मरीज का चेकअप करने लगे। इस बीच मरीज की मौत हो गई। इस तरह के मामले मरीजों की भीड़ बढ़ने पर ज्यादातर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed