फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply will be fixed in three industrial training institutes worth Rs. 60 lakhs.

Ballia News: 60 लाख से तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बिजली आपूर्ति दुरुस्त होगी

Tue, 21 May 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be fixed in three industrial training institutes worth Rs. 60 lakhs.
शासन ने जिले के तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने व उच्च क्षमता के परिवर्तक स्थापित करने के लिए 60.27 लाख की स्वीकृति दी है। 11.64 करोड़ की लागत से इन तीनों संस्थानों के उन्नयन व आधुनिक कार्यशाला आदि कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में शासन ने जिले के तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को हाईटेक करने को लेकर कवायद शुरु की। योजना के तहत आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों को उच्च गुणवत्ता के व्यवसायिक शिक्षा व कौशल को बढ़ावा देना उद्देश्य था।
विज्ञापन

शासन ने जिले की तीन राजकीय आईटीआई के उन्ननयन, आधुनिक कार्यशाला व प्रशिक्षण कक्ष निर्माण के लिए कुल 11.64 करोड़ की स्वीकृति देते हुए सीएंडडीएस जल निगम आजमगढ़ को बतौर कार्यदायी संस्था नामित किया। यह तीन परियोजनाएं 16 मार्च 2023 को स्वीकृत हुई और 31 अक्तूबर 2023 तक कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने तीनों परियोजनाओें के लिए कुल 7.35 करोड़ जारी किया है। हालांकि तीनों परियोजनाओं का कार्य काफी सुस्त है। किसी भी परियोजना का 50 फीसदी कार्य भी नहीं हुआ है। उधर, शासन ने अब इन तीनो संस्थानों विद्युतीकरण कार्य को लेकर 60.27 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें प्रत्येक संस्थान के लिए अपना 250 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित होगा। इसके अलावा अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed