फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity meters will be installed outside the houses

घरों से बाहर लगाए जाएंगे बिजली के मीटर

Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity meters will be installed outside the houses
बलिया। मीटर रीडरों की परेशानी और बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1.37 लाख मीटरों को घर से बाहर लगाया जाएगा। फिलहाल 25 हजार मीटरों को घर के बाहर लगाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अभियान के दौरान तमाम जगहों पर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले सामने आए थे। कुछ लोग मीटर रीडर को हर महीने घर के भीतर मीटर देखने के लिए जाने ही नहीं देते हैं। इससे समय से इसकी रीडिंग भी नहीं हो पा रही है। अब विभाग सभी उपभोक्ताओं के मीटर को उनके घर के बाहर लगाने का फैसला किया है। अधिक लाइन लास वाले इलाकों में सबसे पहले मीटर बदले जाएंगे। फिलहाल 10 हजार उपभोक्ताओं के मीटरों को परिसर से बाहर करने के लिए कार्य चल रहा है। इसके अलावा 25 हजार मीटरों को भी बाहर करने के लिए आदेश जारी किया गया है। 1.37 लाख उपभोक्ताओं मीटर घर के बाहर करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व में लगे अधिकांश मीटर उपभोक्ताओं के घरों के अंदर लगे हुए हैं। इसके चलते मीटरों की जांच में दिक्कत आती है और समय से रीडिंग भी नहीं हो पाता है। सभी मीटरों को घरों के बाहर किया जाना है, प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed