फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electrical system crumbles due to falling houses and trees in rain

बारिश में मकान व पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था चरमराई

Sat, 26 Sep 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Electrical system crumbles due to falling houses and trees in rain
बेल्थरारोड। पिछले कई दिनों से हो रही अनवरत वर्षा के चलते पानी सोख कर जमीन सलसला गई है, जिससे कच्चे घरों के गिरने व पेड़ धराशाई होने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के कई स्थानों पर घरों के गिरने और पेड़ उखड़ जाने की घटनाएं हुई हैं। शुक्रवार की रात पानी से जमीन सलसला जाने से चंदाडीह जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित सैकड़ों साल पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिसकी जद में आने से हाईटेंशन तार और विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे शुक्रवार की शाम से ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसके चलते लोगों को विद्युत संकट का दंश झेलना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह से ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सड़क पर गिरे पेड़ की डालों को अपराह्न तक काटकर हटा दिया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। वहीं विद्युत के अभाव से लोगों को अनेक दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। चंदाडीह निवासी समाजसेवी सुशील मिश्र ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से टूटे पोल की जगह दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति व्यवस्था शुरू कराने की मांग की, ताकि जनता को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed