फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elections on vacant posts of Panchayat will be held on December 20

पंचायत के रिक्त पदों पर 20 दिसंबर को होगा चुनाव

Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elections on vacant posts of Panchayat will be held on December 20
बलिया । जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि जनपद के ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह चार बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 13 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेना 14 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन 14 दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 20 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से अपरान्ह पांच बजे तक एवं मतगणना 21 दिसंबर को प्रात: आठ से कार्य की समाप्ति तक होगा। उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जांच करने, उमीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। मतदान ग्राम पंचायत के निर्धारित मतदान केंद्र/स्थलों पर होगा तथा मतों की गणना एवं परिणाम की घोषणा विकास खंड पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मतदान मतदेय स्थल का नाम संशोधन की अनुमति
बलिया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फेफना, बेल्थरारोड एवं 363 बैरिया में मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का सही नाम अंकित करने की संस्तुति की गई है। फेफना में मतदान केंद्र/ मतदेय स्थल प्राइमरी पाठशाला कपूरी नं. एक, प्राइमरी पाठशाला कपूरी नं. एक पूर्वी, प्राइमरी पाठशाला कपूरी नं. एक पश्चिमी किया गया है। इसी तरह बेल्थरारोड में प्राइमरी पाठशाला कुडैंल नेयामत अली, प्राइमरी पाठशाला कुडैंल नेयामत अली पश्चिमी, प्राइमरी पाठशाला कुडैंल नेयामत अली पूर्वी, प्राइमरी पाठशाला भीमपुरा नं. एक, प्राइमरी पाठशाला भीमपुरा नं. एक पश्चिमी, प्राइमरी पाठशाला भीमपुरा नं. एक पूर्वी एवं बैरिया में कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर, कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर पश्चिमी, कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर पूर्वी, पाथमिक विद्यालय सुकरौली, प्राथमिक विद्यालय सुकरौली मिल्की एवं प्राथमिक विद्यालय चौबे की दलकी नंबर दो को संशोधित करने की अनुमति दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed