फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly returning home on bike after selling vegetables shot dead

सब्जी बेच कर बाइक से घर लौट रहे अधेड़ को मारी गोली, मौत

Fri, 14 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly returning home on bike after selling vegetables shot dead
केवरा से सब्जी बेचकर लौट रहे कुसहर निवासी कृष्ण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद रोते-बिलखते परिज - फोटो : BALLIA
सहतवार। सब्जी बेचकर घर वापस लौट रहे अधेड़ की सहतवार-बांसडीह मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ बांसडीह सहित कई थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर मृतक के बेटे ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्षेत्र के ग्राम सभा कुशहर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (50) पुत्र स्व. सियाराम शुक्रवार की सुबह बाइक से बैगन लेकर बेचने के लिए केवरा मंडी गया था। सब्जी बेचकर सुबह करीब आठ बजे घर लौट रहा था। वह सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास पहुचंा था कि सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने कृष्ण कुमार की बाइक को ओवरटेक कर सामने से सीने में गोली मार दी और सुहवल के रास्ते फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने इस घटना की सूचना सहतवार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि बदमाश दो बाइक पर चार की संख्या में थे और घटना को अंजाम देने के बाद दो बदमाश सुहवल के रास्ते व दो सहतवार की तरफ भागे। उधर, सूचना मिलते ही एसपी समेत कई पुलिस अफसर व आसपास के कई थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में चेकिंग की।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने बहनोई समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर
सहतवार। सहतवार-बांसडीह मार्ग पर सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मृतक कृष्ण कुमार के पुत्र जितेंद्र ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि मेरी बहन गुड़िया को बहनोई ने चार दिसंबर 2019 को जलाकर मार दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। लक्ष्मण बार बार सुलह करने को कह रहा था और सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। तहरीर में यह भी बताया है कि पिताजी जब सब्जी बेचने के लिए निकल रहे थे तो पड़ोसी ने उनसे पूछा था कि आज सब्जी बेचने कहां जाओगे। इसलिए पड़ोसी पर भी शंका है क्योंकि उसने ही पिताजी को वर्ष 2012 में हुई फूलमती हत्याकांड में फर्जी फंसाया था। उधर, हत्या की सूचना मिलते ही कृष्ण कुमार के परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। उसकी पत्नी लीलावती बार बार बेहोश हो जा रही थी। कृष्ण कुमार की छह बेटियां व एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटी की मौत हो चुकी है। कृष्ण कुमार खेती करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed