{"_id":"61d8659f34845c30173843c6","slug":"elderly-dies-due-to-collision-with-pucker-up-ballia-news-vns632302343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक़रअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक़रअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार राय ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रुद्रबार गांव निवासी हृदय नारायण गोड़ अपने गांव से पैदल नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे। अभी वह अपने गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने उनको धक्का मार दिया। धक्का इतना जोरदार था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मलने से परिजनों में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।