फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight vicious accused planning robbery arrested

डकैती की योजना बना रहे आठ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight vicious accused planning robbery arrested
बलिया/नगरा। डकैती की साजिश रचते आठ अभियुक्तों को नगरा पुलिस ने शनिवार को नहर पुलिया चौराहे के पास से चोरी की बाइक, असलहा, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने नगरा थाने में बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में राज प्रकाश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र स्व ओम प्रकाश सिंह निवासी उसुरी सारधा थाना रामपुर बैलौली जनपद मऊ, अभिमन्यु चौरसिया उर्फ मन्नू चौरसिया पुत्र हरिश्चन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम मल्लाह टोली (भीटी) थाना कोतवाली जनपद मऊ, गौरव यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी सिवरी प्रेमरजा थाना भीमपुरा जनपद बलिया, रणजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, विवेक यादव उर्फ शनि यादव पुत्र हरिश्चन्द्र ग्राम भदसा मानोपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ वर्तमान पता चचाईपार थाना मधुबन जनपद मऊ, हर्षवर्धन उर्फ डिल्लू सिंह पुत्र शिव प्रसा सिंह निवासी हिंडोला थाना मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ, सुबोध सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी हृदया पट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ, अवनीश मौर्य उर्फ मोनू पुत्र विरेंद्र निवासी काजीपुर जहानागंज जनपद आजमगढ़ हैं। इनके पास से चोरी की तीन बाइक, दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचा, 12 कारतूस तथा चार हजार रुपया नगद बरामद किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे विभिन्न स्थानों की रेकी कर डकैती की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश, थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज, उप निरीक्षक शिवचंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed