{"_id":"65df6ae162fb797783010922","slug":"e-rickshaw-collides-with-trolley-one-dead-three-in-critical-condition-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खड़ी ट्रॉली से टकराई ई-रिक्शा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खड़ी ट्रॉली से टकराई ई-रिक्शा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Wed, 28 Feb 2024 10:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:49 PM IST
सार
Ballia News: बलिया के बांसडीह-मनियर मार्ग पर यह हादसा हुआ है। रामचंद्र गोंड अपनी पोती का छेंका कर कोतवाली क्षेत्र के केवरा से परिजन सहित ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। वह पांडेय के पोखरा पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही मोटरसाइकिल को बचाने में ई-रिक्शा सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में लड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में बुधवार की देर शाम बांसडीह मनियर मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास ई-रिक्शा की खड़ी ट्रॉली में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, ई रिक्शा सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रामचंद्र गोंड अपनी पोती का छेंका कर कोतवाली क्षेत्र के केवरा से परिजन सहित ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। वह पांडेय के पोखरा पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही मोटरसाइकिल को बचाने में ई-रिक्शा सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में लड़ गई। इस जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का चल रहा इलाज
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए ई-रिक्शा सवार घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वार्ड नं 3 निवासी भरत माली (46) पुत्र शिवनारायण को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कस्बा बांसडीह रामचंद्र गोंड पुत्र स्व. भालू,राजकुमार पुत्र रामचंद्र, शिवानी (11) पुत्री गोविंद निवासी सकरपुरा, राजबीर पुत्र गोविंद (9) निवासी सकरपुरा घायल हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को उचित इलाज हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।