{"_id":"5ff4ab158ebc3e30a16e784d","slug":"dry-run-in-six-hospitals-of-the-district-mock-drill-of-vaccination-on-300-people-ballia-news-vns5674499176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह अस्पतालों में हुई ड्राई रन, तीन सौ लोगों पर हुआ टीकाकरण का मॉक ड्रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह अस्पतालों में हुई ड्राई रन, तीन सौ लोगों पर हुआ टीकाकरण का मॉक ड्रील
विज्ञापन
बलिया। आखिर वह समय जल्द ही आने वाला है, जब कोविड-19 का टीका चरणबद्ध तरीके से जनपदवासियों को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन किया। ड्राईरन यानी माकड्रिल जनपद के छह स्थानों पर किया गया। इसमें चार ग्रामीण और दो शहरी क्षेत्र के थे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरही, रतसर, सोनवानी, नगरा तथा शहरी क्षेत्र के लिए जिला चिकित्सालय (ट्रामा सेंटर), जिला महिला चिकित्सालय में ड्राई रन की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी स्थानों के लिए पांच-पांच स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दो पालियों में 25-25 लोगों पर टीकाकरण का ट्रायल किया गया। सुपरविजन के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जनपद स्तर के अन्य अधिकारियों को लगाया गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्र ने बताया कि आसान शब्दों में कहें तो ड्राई रन का मतलब टीकाकरण प्रक्रिया का मॉकड्रिल, यानी ड्राई रन में सब कुछ वैसा ही होगा, जैसे टीकाकरण अभियान में असल में होने वाला है। ड्राई रन के लिए हर साइट पर दो-दो सेशन आयोजित किए गए। प्रत्येक सेशन के लिए तीन कमरे थे। इसमें पहला कमरा प्रतीक्षा कक्ष, दूसरा टीकाकरण कक्ष और तीसरा कमरा निगरानी कक्ष (टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक डॉक्टर की निगरानी में) तैयार किए गए थे। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के लिए 25-25 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। ड्राई रन में सबसे पहले डमी वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज से निकालकर टीकाकरण स्थल तक पहुंचाई गई। टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि का ध्यान रखा गया। वैक्सीन की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की गई। टीकाकरण की टीम समय से 30 मिनट पहले ही साइट पर पहुंच गई। डमी वैक्सीन, सीरिंज, एईएफआई किट और अन्य लॉजिस्टिक्स समय पर पहुंचाया गया था। टीकाकरण की विपरीत परिस्थितियों और प्रभाव के लिए एईएफ़आई (टीकाकरण के पश्चात प्रतिकूल प्रभाव) प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था की गयी थीं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरि नन्दन प्रसाद, डॉ0 वीरेन्द्र कुमार जिला कोल्ड स्टोर इंचार्ज बहादुर प्रसाद, यूनिसेफ के डीएमसी नसीम खान, यूएनडीपी के जिला प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
25-25 लोगों का दो पालियों में हुआ टीकाकरण
नगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर वैक्सीन लगाने से पहले मंगलवार को ड्राई रन किया गया। इस ड्राई रन में टीका लगाने की प्रक्रिया को अपनाया गया और इसके जरिये चूक रहित समुचित व्यवस्था की गई थी। सीएचसी पर दो पालियों में 25-25 लोगों के टीकाकरण के ड्राई रन की व्यवस्था की गयी थी। नगरा सीएचसी पर कोविड के वैक्सीन लगाने की टीम के सदस्य व विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर मनोज कुमार गोस्वामी व मनोज वर्मा ने बताया कि टीका लगाने के लिए व्यक्ति को मोबाइल पर सूचित किया जाएगा कि कब और कहां कितने बजे टीकाकरण के लिए आना है। टीका लगाने वाले केन्द्र पर अंदर आने से पहले हाथ सेनेटाइज कराया जायेगा और शरीर का तापमान भी थर्मोस्कैन द्वारा मापा जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सी एम ओ वीरेंद्र कुमार , डॉ त्रिलोकीनाथ यादव , डॉ मुहम्मद खालिद के अलावे सवास्थ्य कर्मी मौजूद दे ।
विज्ञापन
-------------------
स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का रिहर्सल
रतसर। कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण के लिए मंगलवार को स्थानीय सीएचसी पर ड्राई रन हुआ। इसके क्रम में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का रिहर्सल कराया गया। टीकाकरण के लिए यहां दो कमरे बनाएं गये और सूचीबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को आधार नंबर का मिलान कर उन्हें एक एक कर टीका के लिए टेबल तक लाया गया, जिसका आधार नंबर नहीं मिला उनको आब्जर्वेशन रूम में बैठाया गया। टीकाकरण स्थल पर शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ड्राई रन में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
-----------------------
कोविड वैक्सिनेशन का हुआ पूर्वाभ्यास
नरहीं। कोविड वैक्सिनेशन का पूर्वाभ्यास सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र नरहीं में मंगलवार को किया गया। पर्यवेक्षक डॉ आनन्द एवं अधीक्षक डॉ साकेत बिहारी शर्मा के देखरेख में कोविड वैक्सिनेशन का पूर्वाभ्यास वैक्सिनेशन हेतु सभी स्वास्थय कर्मियों के प्रशिक्षण एवं जन जाकरूकता के उद्देश्य से किया गया। वैक्सिनेशन की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं से सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया गया। कोविड वैक्सिन का रखरखाव अन्य वैक्सिन से अलग करने के लिए अलग आईस लाइन रेफ्रिजेरेटर की व्यवस्था की जाएगी, एक यूनिट रिजर्व भी रखी जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर 25- 25 की दो लाभार्थियों की दो टीमों का गठन किया गया है, जिन पर मॉक ड्रील की गई। वैक्सिनेशन टीम में सुमित्रा सिंह, राधिका, कंचन तिवारी व श्रीश राय ने पूर्वाभ्यास किया।
------------------
सीसीटीवी से की गई निगरानी
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आब्जर्वेशन रूम में मंगलवार को ड्राईरन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक डा. मुर्करम अहमद के नेतृत्व में टीम ने वैक्सीनेशन की मॉकड्रील की। वैक्सीनेशन के लिए लगने वाले सिरिंज को रखने के लिए कक्ष के निर्धारण के साथ ही कोल्ड चेन प्वाइंट को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर किया गया है। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट की व्यवस्था भी की गयी है। ड्राई रन केदौरान अपर मुख्य चिकत्साधिकारी विजय यादव, डब्लूएचओ के राजेश यादव, विद्याधर त्रिपाठी, डा. जगमोहन, डा. जगदीश, कन्हैया लाल ओझा, सर्वजीत यादव, सर्वेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।