फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drop into hot milk Bgune child , the teacher fled leaving

गर्म दूध के भगौने में गिरा बच्चा, शिक्षक भाग गए छोड़कर

Wed, 09 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 09 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drop into hot milk Bgune child , the teacher fled leaving
बांसडीह के शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा एक का छात्र गर्म दूध के भगौने में गिर गया। आश्चर्य तो यह है कि विद्यालय के शिक्षक इलाज कराने के बजाय बच्चे को गंभीर हाल में छोड़कर भाग गए। बाद में पीएचसी से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को रसोइए ने दूध खौलाकर परिसर में रख दिया था। इधर, जब दूध का वितरण होने लगा तो शुरुआत में बच्चे कतार में लगे रहे, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ बढ़ने पर वे बेतरतीब हो गए। इसी बीच कक्षा एक का छात्र अनमोल साहनी (05) जाने कैसे गर्म दूध के भगौने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


आश्चर्य तो यह है कि झुलसे छात्र को अस्पताल पहुंचाने के बजाय शिक्षक विद्यालय से भाग गए। उधर, अनमोल को कराहते देख अन्य बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने अनमोल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना एबीएसए सहित अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। बांसडीह के खंड शिक्षाधिकारी एके झा का कहना है कि गर्म दूध के भगौने में बच्चे के गिरने की सूचना मुझे नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो इसके लिए प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक दोषी हैं। इस प्रकरण की जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed