{"_id":"6832172adf3e90a6ce06fa54","slug":"drone-survey-of-168-thousand-buildings-done-in-15-days-ballia-news-c-190-1-svns1007-140431-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 दिन में 16.8 हजार भवनों का हुआ ड्रोन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 दिन में 16.8 हजार भवनों का हुआ ड्रोन सर्वे
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आगामी अगस्त माह से स्वकर प्रणाली के तहत गृह और जल कर चुकाना होगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर नामित एजेंसी ने नगर क्षेत्र के करीब 16 हजार 800 भवनों का ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया है। इसमें करीब 15 दिन का समय लगा है।
एजेंसी की ओर से शहर के भवनों का फोटो और नक्शा ड्रोन से तैयार किया गया है। जिसमें भवन की लंबाई-चौड़ाई और क्षेत्रफल की सटीक जानकारी ली गई है। शहर में स्वकर प्रणाली के लागू होने से करीब दो दशक बाद शहरियों पर गृह और जलकर का बीस फीसदी ज्यादा भार पड़ेगा। हालांकि अब तक 500 से अधिक लोगों ने स्वकर प्रणाली के तहत नए सिरे से कर निर्धारण के लिए नगर पालिका कार्यालय में आवेदन कर दिया है। नगर पालिका के 25 वार्ड में रहने वाले करीब 104424 शहरियों को हर दो वर्ष पर गृह व जलकर चुकता करने के लिए टैक्स रिवाइज करने की व्यवस्था है, लेकिन नगर पालिका परिषद बलिया में दो दशक से गृह व जलकर का बोझ शहरियों पर नहीं पड़ा था।
जुलाई 2024 में हुई बोर्ड की बैठक में इसे अगस्त माह से लागू कर दिया गया, लेकिन नगर पालिका नगर में स्वकर प्रणाली की औपचारिक शुभारंभ 10 सितंबर 2024 से किया गया। प्रारंभ में इसे पांच वार्डों में लागू किया गया। पहले चरण में इसे वार्ड नंबर 08, 17, 21, 24 एवं 25 के 1092 घरों को इसके दायरे में लिया गया, जहां करीब दस हजार की आबादी निवास करती है। इसके बाद इसे सभी 25 वार्डों में लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
ईओ नगर पालिका सुभाष कुमार ने कहा नगर क्षेत्र में अगस्त 2024 से स्वकर प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके तहत कर नामित एजेंसी की ओर से ड्रोन की मदद से शहर का नक्शा और भवनों के सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अगस्त माह से इसे लागू कर दिया जाएगा।
वार्डों में लगेगा जागरूकता शिविर : नगर पालिका की ओर से नामित एजेंसी के सदस्य स्वकर को लेकर नगर वासियों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम लोगों को स्वकर फायदे के बारे में बताया जाएगा। साथ कर से होने वाली आय से नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं की बहाली की जानकारी दी जाएगी।