फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drinking water system not found in the hospital premises

अस्पताल परिसर में नहीं मिली पेयजल व्यवस्था

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drinking water system not found in the hospital premises
बेल्थरारोड। कमिश्नर विजय विश्वास पंत के निर्देश पर मंडलीय निरीक्षिक प्रशासनिक सुधार प्रज्ञा सिंह ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल देखा तथा व्यवस्था में सुधार के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलीय निरीक्षिका ने इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्ष में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों में निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रविष्टियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सेवा पुस्तिका और जीपीएफ रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका का जीपीएफ भुगतान नहीं होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने ऑपरेशन कक्ष, भंडार कक्ष, आक्सीजन प्लांट, क्षय रोग, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया तथा दवा वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पैथालॉजी जांच का हाल देखा तथा जांच व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल परिसर में पेयजल की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मरीजों व तीमारदारों के लिए पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होने पर निरीक्षिका संतुष्ट दिखीं। उन्होंने अधीक्षक को अस्पताल की कमियों को दूर कर चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ आम जनता को दिलाने का निर्देश दिया। निरीक्षिका ने बताया कि जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed