{"_id":"63f9f0526d0ddd8e9b0fa5ee","slug":"dowry-murder-case-registered-on-fathers-tahrir-ballia-news-c-20-1-78839-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Sat, 25 Feb 2023 04:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभांटी गांव में बृहस्पतिवार शाम को कमरे में फंदे से लटक कर नवविवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में मृतका के पिता रामदास सिंह ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि मेरी पुत्री की दहेज के लिए हत्या की गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मृतका के पति और ससुर रामशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभांटी गांव निवासी रामाशंकर सिंह के पुत्र सतीश सिंह की शादी 2 दिसंबर 2022 में बिहार प्रांत के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगियाडीह गांव निवासी रामदास सिंह की पुत्री लवली सिंह (22) से संपन्न हुई थी।
लवली सिंह के पिता रामदास सिंह जो बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। शादी के समय वर पक्ष के द्वारा उनकी मांग के अनुसार नगदी एवं जेवरात इत्यादि सभी समान दिया था। शादी के बाद से ही वर पक्ष के लोगों द्वारा और दहेज की मांग करते हुए मेरी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को मेरी पुत्री के साथ इस तरह की घटना घटित की गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी पति सतीश सिंह, ससुर रामाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सास और देवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर, शुक्रवार की शाम पहुंचे सीओ सिकंदरपुर भूषण बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की।