फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doli of 101 brides also rose from Khapadiya Baba Ashram

खपड़िया बाबा आश्रम से भी उठी 101 दुल्हनों की डोली

Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Doli of 101 brides also rose from Khapadiya Baba Ashram
लालगंज। वैदिक मंत्रोचार और मंगल गीतों के बीच खपड़िया बाबा आश्रम श्रीपालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के तहत रविवार को 101 जोड़े एक दूजे के हुए। सात जन्मों तक साथ निभाने की कस्में लेने वाले इन जोड़ों का कन्यादान राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया और इसके साक्षी हजारों लोग बने।
विज्ञापन

खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर में सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था। कार्यक्रम में 44 जोड़ों की बिना रजिस्ट्रेशन के शादी कराई गई, इससे इसकी कुल संख्या 101 हो गई। विद्वान पंडित आचार्य बुचुल मिश्र के अगुवाई में पवन तिवारी, अप्पू मिश्र, मंटू तिवारी, पुरुषोत्तम आदि ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हिन्दू रीति रिवाज से सिंदूर दान तक की विधि सम्पन्न कराई। प्रत्येक जोड़ों को बर्तन सेट, कुकर, सूटकेस, दो चादर, शृंगारदान, पायल, बिछिया, साड़ी व लड़के के लिए वस्त्र दिया गया। बैरिया विधायक ने जन सहयोग से इकट्ठा समान पंखा, बड़ा बक्सा, छोटा गैस सिलिंडर, गद्दा, चादर, साड़ी, कपड़े दिए। एसडीएम एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, बीबीओ श्याम सुन्दर यादव, परशुराम सिंह, मंगल सिंह, मूटन राय सहित सैकड़ों के संख्या में लोगों से पूरा पंडाल भरा हुआ था।
विज्ञापन

घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले बारात दरवाजे लगी। इसमे बाजे-गाजे संग घुड़दौड़ की। गायक संजय शिवम ने आपन खोरिया बहार ए सुरेंद्र बाबा गीत गाया। इससे तालियों की गड़गड़ाहट मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्णा यादव, केके निराला, अजीत सिंह गोलू, ज्योति उजाला विवाह गीत गाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये सोच एतिहासिक व अपूर्व है कि उन्होंने गरीब परिवारों के विवाह योग्य कन्यायों का राजकीय खर्च से विवाह कराने की महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इसका लाभ प्रदेश की लाखों कन्याओं को मिल रहा है और उसका आशीर्वाद भाजपा को। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज चौथी बार यह आयोजन कर गरीब कन्याओं के हाथ पीले करवाए हैं।

आनंद स्वरूप शुक्ल, राज्य मंत्री
जिस तरह राजा जनक बेटियों के शादी के समय विदेह हो जाते थे। उसी प्रकार से मैं भी क्षेत्र के सैकड़ों गरीब कन्याओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से विवाह कराकर अपने आपको महसूस करता हूं और अपने को धन्य समझता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अगले जन्म में हमें मनुष्य बनाए और इस तरह के कार्य करने का सौभाग्य दें।
सुरेंद्र सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed