फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not send hospitals with common symptoms, increasing load

सामान्य लक्षण वाले को ना भेजे अस्पताल, बढ़ रहा लोड

Mon, 23 Mar 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Do not send hospitals with common symptoms, increasing load
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेशन वार्ड में उसी संदिग्ध कोरोना मरीज को भर्ती किया जाएगा जो विदेश से आया हो और 14 दिन के अंदर उसे सूखी खांसी, छींक, शरीर दर्द, कमजोरी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ हो।
विज्ञापन

अगर किसी व्यक्ति को सूखी खांसी व छींक हो तो वह वायु-प्रदूषण से होना माना जाएगा। इसके अलावा अगर किसी को खांसी, बलगम, छींक, नाक बहती हो तो उसे साधारण जुकाम का रोगी माना जाएगा। जबकि खांसी, बलगम, छींक, बहती नाक, शरीर दर्द, कमजोरी व हल्के बुखार वाले व्यक्ति को फ्लू रोगी माना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय मौसम बदलने से सर्दी जुकाम का सीजन चल रहा है। उन्होंने सीएचसी, पीएचसी के साथ ही अन्य डाक्टरों से अनुरोध किया की ऐसे मरीजों को वहीं से दवा देकर घर लौटा दें। यदि किसी मरीज के अंदर सूखी खांसी, छींक, शरीर दर्द, कमजोरी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे ही जिला अस्पताल भेजें। देखा जा रहा है कि जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज को ग्रामीण क्षेत्र के डाक्टर कोरोना की बात कह कर भेज दे रहे हैं। जिसके कारण अस्पताल पर काफी लोड बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना से डरने के बजाय सतर्कता व सावधानी बरतने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

--
ऐसे पहचाने बीमारी का लक्षण-
वायु प्रदूषण - सूखी खांसी, छींक
साधारण जुकाम: खांसी, बलगम, छींक, नाक बहना
फ्लू - खांसी, बलगम, छींक, नाक बहन, शरीर दर्द, कमजोरी, हल्का बुखार
कोरोना - सूखी खांसी, छींक, शरीर दर्द, कमजोरी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed