{"_id":"c5c7573aee5542a6ae772313d8993d08","slug":"do-not-get-sand-barrel-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल से न लाने दें बालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल से न लाने दें बालू
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जिले के तीन कबीना मंत्री और जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में हुई। इसमें मंत्रियों ने बिहार से लाल बालू पीपा पुल के माध्यम से लाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इसे रोकने के तत्काल निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम सभाओं में राज्य वित्त का पैसा नहीं होने पर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्रीगण ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सबके खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया।
बिहार से श्रीरामपुर घाट पीपा पुल होते हुए लाल बालू ट्रैक्टर ट्राली से लाया जा रहा है। इस पर मंत्री नारद राय ने तत्काल रोक लगाने का निर्देश डीएम और एसपी को दिया। एसपी राजू बाबू सिंह ने सहमति जताते हुए रोक लगाने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन
15 दिन के भीतर नगरपालिका और जिला प्रशासन मिलकर पूरे शहर में वन-वे की व्यवस्था करेंगे।यह निर्देश कबीना मंत्री नारद राय ने दिया। उन्होंने नगरपालिका के ईओ से पूछा कि राज्य वित्त का कितना पैसा है। इस पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये बताए।
नारद राय ने कहा कि नगर की टूटी सड़कों का तत्काल निर्माण कराया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति कराई जाए। बैठक में कबीना मंत्री अंबिका चौधरी और रामगोविंद चौधरी ने भी अफसरों का दिशा-निर्देश दिए।