फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not discriminate against pensioners, tomorrow we will also be there: CDO

पेंशनरों के साथ भेदभाव न करें, कल हम भी वहीं होंगे : सीडीओ

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do not discriminate against pensioners, tomorrow we will also be there: CDO
बलिया। सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन हुआ। सभी विभागों से आए पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं। चिकित्सा विभाग के पेंशनरों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह से बताया कि पेंशनर बुजुर्ग हो गए हैं। उन्हें आने जाने में बहुत परेशानी होती है। उनकी समस्यायों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। फैमिली पेंशन के संबंध में भी लोगों की समस्याएं सुनी जाएं।
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि पेंशनरों की मौत हो जाने पर उनके आश्रितों को पेंशन के लिए परेशान होना पड़ता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। जो पेंशनर जिले से बाहर चले गए हैं वह लोग ऑनलाइन अपने प्रमाण पत्र जमा करके भी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पेंशनरों का कहना था कि बहुत से पेंशनर बीमार हैं। इनकी पेंशन का अधिकांश हिस्सा उनकी चिकित्सा पर खर्च होता है। इसका ध्यान रखा जाए। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए महीने की पहली तारीख को ही सभी पेंशनरों का पेंशन उनके खाते में भेज दिया जाता है। वन विभाग के पेंशनरों का कहना था कि तीन साल से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। प्रोविजनल पेंशन पर वह लोग जीवन यापन कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों को भी प्रोविजनल पेंशन मिल रही है उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि पेंशनरों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। क्योंकि पेंशनर भी कभी हमारे ही साथी रहे हैं। कल हम सभी सरकारी कर्मचारी भी पेंशनर ही होंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि जनपद में 24000 पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशन भवन का भी निर्माण किया गया है। इस भवन में उनके लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed