फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM to the pain of fire victims

डीएम ने अग्नि पीड़ितों का जाना दर्द

Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM to the pain of fire victims
जिलाधिकारी  मुरली मनोहर लाल का काफिला शनिवार दोपहर दीघार स्थित नई दलित बस्ती के अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचा। इस दौरान डीएम ने हर एक पीड़ितों से मिलने के साथ ही उनके दु:ख दर्द को साझा किया।
विज्ञापन


14 अग्नि पीड़ितों को 5700 रुपये की दर से सहायता राशि का चेक प्रदान किया। शेष पीड़ितों को तत्काल चेक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रधान को प्रत्येक पीड़ितोें को आवास के लिए सूची बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दीघार दलित बस्ती में गत शुक्रवार सुबह आग लग गई थी। इसमें 28 परिवारों के 35 रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए थे। घटना के अगले दिन डीएम, सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्य, जनसूचना अधिकारी एके पांडेय शनिवार को पीड़ितों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अगिभन पीड़ित डिप्टी राम, इंद्रसनी देवी, टुनटुन राम, अक्षय कु मार, दहारी राम, रामकुमार राम, हीरामोती राम, जीउत राम, महंथ राम, भरत राम, विक्रमा राम, गुड्डू राम, राहुल राम को 5700-5700 रुपये का राहत चेक उपलब्ध कराया।

शेष बचे अगिभन पीड़ित जंग बहादुर राम, वीर बहादुर राम, ओमप्रकाश राम, राम बहादुर राम, तेजन राम आदि ने अपने बारे में सहायता राशि के बारे में पूछा। इस पर डीएम ने कहा कि बचे सभी पात्र व्यक्तियों को जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।


अगिभनकांड में डिप्टी राम की जलकर मरी चार बकरियों के बदले अलग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। डीएम ने सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्या को निर्देशित किया कि प्रधान के माध्यम से पात्र पीड़ितों की सूची बनाकर आवास दिलवाया जाए। प्रधान अरविंद सिंह ने सभी पीड़ितों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के  साथ भोजन भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed