फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM, SP, CDO including 1031 got corona vaccine

डीएम, एसपी, सीडीओ समेत 1031 को लगा कोरोना का टीका

Thu, 11 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
DM, SP, CDO including 1031 got corona vaccine
जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्राम सेंटर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रत? - फोटो : BALLIA
बलिया। कोविड वैक्सिनेशन के दूसरे चरण का टीकाकरण बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ डॉ विपिन जैन, एसडीएम सदर राजेश यादव सहित कुल 1031 लाभार्थियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई। अब इन सभी को अगली डोज 16 मार्च को दी जाएगी। इसके लिए उनके मोबाइल पर फिर मैसेज आएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे डीएम, सीडीओ व एसडीएम जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां रजिस्टर में अपना-अपना नाम नोट कराया और वैक्सीनेशन कार्ड बनवाया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर गए और जरूरी औपचारिकताएं करते हुए एएनएम अर्चना राय से टीका लगवाया। सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। बता दें कि इस चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स, पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, राजस्व कर्मी, नगर पंचायत कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। दूसरे चरण में फ़्रंटलाइन वर्कर्स व तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र या किस गम्भीर रोग से पीड़ित का टीकाकरण होना है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मिश्रा, सीएमएस डॉ बीपी सिंह, डॉ मिथिलेश सिंह समेत अस्पताल के स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन

सुरक्षित रहने को जरूर लगवाएं टीका: डीएम
बलिया। वैक्सीन लगाने के बाद करीब आधे घंटे तक जिलाधिकारी वहीं अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर ही रुके रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका लगाकर काफी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए इस वैक्सीन को जरूर लगवाएं और टीकाकरण अभियान का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लिए सुरक्षा कवच है वैक्सीन: सीडीओ
बलिया। वैक्सीन लगवाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए सीडीओ विपिन कुमार जैन ने कहा िकोविड की वैक्सीन लगवाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। सामान्य रूप से लोगों के मन मे आशंका है कि यह सुरक्षित है या नहीं। इसको स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित 1है। कहीं से भी इसमें असुरक्षा नहीं है, बल्कि यह परिवार के लिए सुरक्षा का कवच है। जनपदवासियों से अपील है कि जब भी आपका नंबर आए, वैक्सीन को जरूर लगवा लें।

पुलिस लाइन में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते एसपी डॉ. विपिन ताडा।

पुलिस लाइन में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते एसपी डॉ. विपिन ताडा।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed