{"_id":"41085764c043fdb1b296393756b9ee32","slug":"dm-say-to-two-xen-s-salary-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन की सभाकक्ष में नवंबर माह में हुए कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी यशवंत राव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली से डीएम खफा दिखे और कई अधिकारियों को चेतावनी दी। इस दौरान गुरुवार की शाम हुई कर एवं करेत्तर की बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के एक्सईएन आरएस यादव व अहमद हसन को फटकार लगाते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मिनी कामधेनु योजना के तहत बैंकों में लंबित प्रार्थना पत्राें के निस्तारण में उदासीनता पर एलडीएम अभय सिन्हा को जमकर लताड़ा।
कहा कि बार-बार उच्चाधिकारियाें के निर्देशों की अवहेलना करना अत्यंत ही आपत्तिजनक है। उन्होंने एलडीएम को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की अंतिम चेतावनी दी।
इसी क्रम में सीडीओ के बालाजी ने बैंकों की अलग से बैठक करने को कहा। जलनिगम की दो बड़ी परियोजनाओं का कार्य अब तक शुरू नहीं होने पर एक्सईएन अलाउद्दीन खां की क्लास लगाई।
कहा कि कार्य में तेजी लाकर अधूरे कार्यों को पूर्ण करें। गंगा किनारे निर्माण होने वाले शौचालयों के संबंध में आवंटित बजट के सापेक्ष अधिक लक्ष्य निर्धारित करने पर डीपीआरओ बालेशधर त्रिपाठी को निर्देश दिया कि बजट के अनुसार कार्य कराएं।
आरईएस एक्सईएन से लोहिया गांवाें में सीसी रोड व नाली निर्माण की प्रगति रिपोर्ट 11 दिसंबर तक देने को कहा। एमडीएम की समीक्षा करते हुए कहा कि बीएसए को निर्देश दिया कि जिन 22 प्राथमिक विद्यालयाें पर लगातार तीन दिन तक एमडीएम नहीं बना है, वहां के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकी जाय।
समाजवादी पेंशन योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह, पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी उपेंद्र नारायण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामभवन वर्मा अधिकारीगण मौजूद रहे।