{"_id":"5d2dff118ebc3e6cbd38e09d","slug":"dm-inspected-the-cowshed-ballia-news-vns473193991","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लालगंज भगवानपुर में गौशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लालगंज भगवानपुर में गौशाला का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने लालगंज भगवानपुर में मंगलवार को गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधारने का निर्देश वहां के सेक्रेट्री संजय चौरसिया को दिया। यहां बछड़ों के बारे में सारी जानकारियां ली। संजय चौरसिया को निर्देश दिया कि जितने मजदूर तैनात हैं। उनकी मजदूरी प्रतिदिन 190 रुपये के हिसाब से दी जाय।
बछड़ों के रहने वाले स्थान को साफ सफाई की व्यवस्था की जाए और बछड़ों के मूत्र एवं गोबर को एक सुरक्षित जगह पर गड्ढा खोदकर उसमें रखा जाए। भगवानपुर के गौशाला के अंदर 110 बछड़ों का रखरखाव किया जा रहा है। इसमें बछड़ों की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए समय-समय पर डॉक्टरों से इलाज भोजन, पानी, चारे की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने वहां पर तैनात अधिकारी संजय चौरसिया को निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति एक बछड़ों को गोद लेता है तो उसको प्रतिमाह रुपये 900 उनके खाते में दिया जाएगा। वहां पर तैनात अधिकारी संजय चौरसिया को सख्त निर्देश दिया कि अगर कोई बछड़ा मर जाता है तो सभी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने संजय चौरसिया को निर्देश दिया कि बछड़े के गर्दन में रस्सी नही बांधी जायेगी और जितने छोट बछड़े है उसको नेपल से दूध पिलाई जाय। गौशाला के अंदर बिजली, लाइट, सोलर पैनल लगाया जाए। बछड़े जिसमें रह रहे है, उसके चारों तरफ रेलिंग लगाने का निर्देश दिया। संजय चौरसिया को निर्देश दिया कि बछड़े पर प्रतिदिन तीन हजार तीस रुपये खर्च करने का आदेश दिया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, तहसीलदार बैरिया श्रवण कुमार राठौर, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।